हर्रा की चुंगी स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम।
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। शहर के हर्रा की चुंगी क्षेत्र में शनिवार की देर रात चोरों ने कंपोजिट शराब की दुकान को निशाना बनाया। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखी हजारों रुपये की नकदी, शराब की बोतलें तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। चोरी की जानकारी सुबह होने पर आसपास के लोगों को हुई।
सीसीटीवी कैमरे किए क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की जांच।
दुकान के सेल्समैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। बताया गया कि शराब की दुकान के पास स्थित दूसरी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
0 टिप्पणियाँ