बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।
संवाददाता -धीरज वर्मा
आजमगढ़। हिन्दू विश्व परिषद के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने के बाद योगेंद्र तिवारी ने नगर स्थित प्रसिद्ध बाबा भवरनाथ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच योगेंद्र तिवारी ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए हिन्दू विश्व परिषद निरंतर कार्य करती रहेगी और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और संगठन मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योगेंद्र तिवारी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। पूजा-अर्चना के उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ एक संक्षिप्त बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
0 टिप्पणियाँ