गोरखपुर में बसपा की अहम बैठक, 2027 चुनाव को लेकर रणनीति तैयार।

“पांचवीं बार मायावती को सीएम बनाने का संकल्प”
संगठन मजबूती और बूथ स्तर तक विस्तार पर जोर।
गोरखपुर। जनपद में बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश निषाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी सुरेश चंद्र भारती मौजूद रहे।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 2027 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने और मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान 2007–2012 की बसपा सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की नीति को फिर से लागू करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था, गरीबों और दलितों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सेक्टर और बूथ स्तर तक कमेटियां बनाने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ