आजमगढ़ : रेस्टोरेंट में युवती की मौत का मामले.. में आरोपी युवक गिरफ्तार।

जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में कार्रवाई, मिशन शक्ति के तहत पुलिस की तत्परता।
प्राइवेट बस स्टैंड से घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी।
संवाददाता - राकेश गौतम 
आजमगढ़। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में रेस्टोरेंट में युवती को जहरीला पदार्थ खिलाने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक द्वारा पीड़िता को एक रेस्टोरेंट में बुलाकर उसके साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट की गई। विरोध करने पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप है, जिससे युवती की हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इस मामले में थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 20 मार्च को मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल चौहान (25) को प्राइवेट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को पहले से जानता था और विवाद के दौरान मारपीट हुई, जिसके बाद घटना घटित हुई। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ