लालघाट पुलिया के पास से दबोचा गया युवक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
नाबालिग को लेकर फरार था आरोपी, कार्रवाई जारी।
आजमगढ़। जनपद के थाना रौनापार क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 7 मार्च 2026 को पीड़िता के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 5 मार्च की रात आरोपी मंजीत पाण्डेय (उम्र लगभग 19 वर्ष) उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इस मामले में थाना रौनापार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
कार्रवाई के दौरान 19 मार्च को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लालघाट पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विवेक सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ