आजमगढ़ में दहेज हत्या कांड का खुलासा, पति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।

दहेज के लिए प्रताड़ना के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

आजमगढ़। जनपद के थाना बिलरियागंज क्षेत्र में दहेज हत्या के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वादी सुनील विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी चचेरी बहन सुनीता (26 वर्ष) को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पति सहित पांच नामजद आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ