प्रयास संस्था ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम।

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान को याद कर विद्यार्थियों को किया प्रेरित।
संवाददाता - राकेश गौतम
आजमगढ़। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से बिलारी लखनपुर स्थित बालिका विद्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने उनके बलिदान को याद करते हुए बताया कि 1931 में लाहौर सेंट्रल जेल में अंग्रेजी हुकूमत ने तीनों क्रांतिकारियों को फांसी दे दी थी, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक शांति सिंह ने देशभक्ति की भावना को याद करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ