भाकपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, विचारों को बताया प्रासंगिक।
संवाददाता -अबुल कैश
निजामाबाद/आजमगढ़। सोमवार को तहसील निजामाबाद स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कैंप कार्यालय पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘साम्राज्यवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। कार्यक्रम में भाकपा जिला सचिव कॉमरेड जितेंद्र हरि पाण्डेय ने कहा कि भगत सिंह सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था में बदलाव के पक्षधर थे और तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी साम्राज्यवादी ताकतों का प्रभाव बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर हो रहे युद्ध इसका उदाहरण हैं, जिसमें आम जनता सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। ऐसे समय में भगत सिंह के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता शबाना जलालुद्दीन आजमी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ