अहरौला थाना क्षेत्र की घटना, युवती की मौत के बाद परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा।
मुखबिर की सूचना पर बरामदपुर पुलिया मंदिर के पास से आरोपी दबोचा गया।
आजमगढ़। अहिरौला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर युवती की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौला में मुकदमा संख्या 54/2026 धारा 103(1)/123 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे एक युवती की मौत हो गई। यह घटना 4/5 मार्च 2026 की रात की बताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार उर्फ डीएम पुत्र जियालाल निवासी ग्राम पारा, थाना अहरौला को बरामदपुर पुलिया मंदिर के पास से लगभग 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें अपहरण, पॉक्सो एक्ट तथा बिजली चोरी से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
0 टिप्पणियाँ