नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में औपचारिक शुरुआत, जदयू में नए दौर की चर्चा।
पटना में बढ़ा सियासी पारा, कार्यकर्ताओं में उत्साह और विपक्ष की नजर।
पटना : बिहार की राजधानी Patna में आज राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड ) में शामिल होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी। निशांत कुमार की इस राजनीतिक एंट्री को बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
जिस जनता दल यूनाइटेड को नीतीश कुमार ने लंबे राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व से मजबूत किया, उसी पार्टी में अब निशांत कुमार की सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह जदयू में नए दौर की शुरुआत हो सकती है।
पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में नई समीकरण बनने की संभावना है। दूसरी ओर विपक्षी दल भी इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह फैसला बिहार की सियासत में बड़ा प्रभाव डाल सकता है।
0 टिप्पणियाँ