ओपीडी कक्ष नंबर 26 में डॉक्टर व अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप।
ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश, 3 दिन में रिपोर्ट मांगी।
संवाददाता -राकेश गौतम आजमगढ़
आजमगढ़ : मण्डलीय जिला चिकित्सालय में एक बुजुर्ग महिला के तीमारदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला गिरने से घायल हो गई थीं, जिनके हाथ में चोट आई थी। उनका बेटा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल के ओपीडी कक्ष नंबर 26 में डॉक्टर को दिखाने लेकर पहुंचा था।
आरोप है कि ओपीडी में मौजूद डॉक्टर विनोद, उनके साथ मौजूद कुछ लोगों और एक पुलिसकर्मी द्वारा तीमारदार के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों व तीमारदारों के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कराकर तीन दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
0 टिप्पणियाँ