ओम प्रकाश राजभर का दावा—15 अप्रैल तक जारी हो सकती है वोटर लिस्ट।
मौलाना के विवादित बयान पर प्रदेशभर में विरोध, कार्रवाई की मांग तेज।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश सरकार की तैयारियों के बीच चुनाव की तारीखों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में मंत्री ॐ प्रकाश राजभर ने कहा है कि 15 अप्रैल तक वोटर लिस्ट जारी कर पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि दूसरी ओर ओबीसी आरक्षण आयोग के गठन में देरी और कुछ प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लंबित होने के कारण चुनाव टलने की संभावना भी जताई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आरक्षण से जुड़े मुद्दों के कारण चुनाव कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। इसी बीच प्रदेश की राजनीति एक अन्य विवाद को लेकर भी गरमा गई है। मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। विभिन्न संगठनों और लोगों ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर भी आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
0 टिप्पणियाँ