बसपा के एकमात्र विधायक ने राजद उम्मीदवार को दिया वोट।
क्रॉस वोटिंग से भाजपा खेमे में बढ़ी हलचल।
बिहार। बिहार राज्यसभा चुनाव में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई जब बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक पिंटू यादव ने भाजपा उम्मीदवार के बजाय राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर दिया। इस क्रॉस वोटिंग से चुनावी समीकरण अचानक बदल गए और भाजपा खेमे में हलचल बढ़ गई।
राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि बसपा विधायक के इस वोट ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया। बताया जा रहा है कि पिंटू यादव ने राजद उम्मीदवार को वोट देकर भाजपा को उस एक वोट की याद भी दिला दी, जिसके कारण पहले भी भाजपा की सरकार गिर चुकी थी। राज्यसभा चुनाव में इस अप्रत्याशित वोटिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी और महागठबंधन खेमे में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर चुनाव के अंतिम नतीजों और आगे की राजनीतिक रणनीति पर टिकी हुई है। इस घटनाक्रम के बाद बसपा कार्यकर्ताओं के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। कई कार्यकर्ता सवाल उठा रहे हैं कि जो लोग बसपा को भाजपा की “बी-टीम” बताते थे, वे अब इस घटनाक्रम पर क्या कहेंगे।
0 टिप्पणियाँ