कटेहरी क्षेत्र के कई सेक्टरों में कार्यकर्ताओं की बैठक, लखनऊ पहुंचने का किया आह्वान।
मुख्य प्रभारी दिलीप कुमार विमल बोले—15 मार्च को बड़ी संख्या में शामिल हों कार्यकर्ता।
अम्बेडकर नगर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा 15 मार्च को संस्थापक कांशीराम राम की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कटेहरी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत दिलीप कुमार विमल मुख्य प्रभारी, अयोध्या मंडल ने रामपुर गिलन्ट और तेरिया सेक्टर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें 15 मार्च को लखनऊ में होने वाले जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के महानायक और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जीवन बहुजन समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करना होगा। इस अवसर पर विधानसभा महासचिव सियाराम भारती, सेक्टर अध्यक्ष रामफेर, सेक्टर अध्यक्ष रोशनलाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी बसपा के पूर्व जिला महासचिव राधेश्याम राजभर द्वारा दी गई।
0 टिप्पणियाँ