निवर्तमान प्रत्याशी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में हुआ आयोजन, फूलों और अबीर-गुलाल से मनाई होली।
संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भाईचारे व एकता का दिया संदेश।
रिपोर्ट: राकेश गौतम, आजमगढ़
आजमगढ़। जनपद के गोपालपुर असेंबली कांस्टिट्यूसी क्षेत्र में होली के पावन अवसर पर एक भव्य संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा से गोपालपुर विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समर्थकों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026 को शाम चार बजे गोरिया बाजार स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से सत्येंद्र राय ने मुलाकात की और फूलों से होली खेली। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। मंच पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए होली गीतों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोग देर तक संगीत और होली गीतों का आनंद लेते रहे। रंग, संगीत और उत्साह से भरपूर इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
कार्यक्रम के आयोजक सत्येंद्र राय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का संदेश देता है।
इस अवसर पर शैलेंद्र तिवारी, हरेंद्र सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, दीपक मिश्रा, श्रीकांत मौर्य, अभिषेक राय बंटी, सुशील राय, आशुतोष मिश्रा, राम सागर सिंह, हरिकेश यादव (सांसद प्रतिनिधि), जगतपाल, उमेश गौड़, लालचंद यादव, मनोज गिरी, हरिहर पांडे, अनीता पटेल, गरुड़ राय, सुनील जायसवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ