आजमगढ़ : सेंट मैरी जेवियर्स स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।

मेधावी छात्रों का सम्मान, टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया विद्यालय का गौरव।
जमालपुर/आजमगढ़। सिधारी स्थित सेंट मैरी जेवियर्स स्कूल में 31 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वर्ष 2025-26 की टॉपर सूची (टॉप-10) भी जारी की गई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टॉपर्स में अशर खान (यूकेजी) 99.8%, नादिरा जीशान (एलकेजी) 99%, वैष्णवी विश्वकर्मा (कक्षा 1) 98.87%, शिखा भारती (एलकेजी) 98.5%, मरियम खान (एलकेजी) 98.3%, नादिर अब्दुल्ला (कक्षा 2) 98.25%, जियान खान (यूकेजी) 98.2%, अन्या यादव (पीजी) 97.9%, समृद्धि (पीजी) 97.8% तथा सृष्टि वर्मा (यूकेजी) 97.7% शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त ‘बेस्ट यूनिफॉर्म अवॉर्ड’ के लिए जेहरा खान (कक्षा 5) एवं अनायशा नजर (कक्षा 5) को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक यादवेन्द्र यादव एवं प्रिंसिपल सोनिया यादव ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को सत्र 2025-26 की सफल पूर्णता पर शुभकामनाएं दी गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ