टॉपर्स को शील्ड, मेडल और गिफ्ट देकर बढ़ाया उत्साह, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ बना आकर्षण।
आजमगढ़। रैदोपुर स्थित टाइनी टॉट्स स्कूल में 29 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन गौर द्वारा बच्चों को अंकपत्र वितरित किए गए। साथ ही मेधावी छात्रों को शील्ड, मेडल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स की घोषणा की गई। नर्सरी में लरण्या राजपूत, एलकेजी में चित्रा यादव, यूकेजी में अक्षज सिंह, कक्षा 1 में विवाह सिंह, कक्षा 2 में अरीकेश शर्मा, कक्षा 3 में अली हमज़ा, कक्षा 4 में अक्षरा मौर्य, कक्षा 5 में पीहू साहू, कक्षा 6 में रुद्रांश कश्यप, कक्षा 7 में अभ्युदय सिंह तथा कक्षा 8 में अंशुल मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस दौरान कक्षा 7 के छात्र श्लोक मिश्रा को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ चुना गया, जबकि ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’ नाजिया तेहरा को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अनिल गौर, राजीव सिंह (गप्पू), राजेश्वर सिंह, कुंदन, क्रिस्टीना सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
0 टिप्पणियाँ