यूपी बनेगा खेलों का पावरहाउस, हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम का बड़ा प्लान।

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल—गांव-गांव में खेल मैदान, युवाओं को मिलेगा नया मंच।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम और हर गांव में खेल मैदान विकसित करने की योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। इस योजना के तहत अब ग्रामीण इलाकों के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। करीब ₹45 करोड़ से अधिक की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस हाई-टेक स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर भी काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और बेहतर अवसर मिल सकेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि गांव से निकलकर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे और प्रदेश को खेलों में नई पहचान दिलाएं। अब “ग्रामीण भारत से ओलंपिक तक” का सपना और भी आसान होता नजर आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ