Breking News : देश में लॉकडाउन को लेकर सरकार का बड़ा बयान।

हरदीप पुरी बोले—नेशनवाइड लॉकडाउन की कोई योजना नहीं, अफवाहों से दूर रहने की अपील।
नई दिल्ली। हरदीप सिंह पूरी ने देश में लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार का नेशनवाइड लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी तेजी से फैलाई जा रही है, जिससे लोगों में अनावश्यक डर का माहौल बन रहा है। मंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी माइस्लीडिंग खबरों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं। यह बयान उस समय आया है जब लॉकडाउन को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिससे देश में लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ