GIDA में शुरू हुआ सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप के अवसर बढ़ेंगे।
गोरखपुर। औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गिड़ा) परिसर में आज सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी प्रक्स ऑफ़ इंडिया (STPI) के गोरखपुर केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस पहल से पूर्वांचल क्षेत्र में आईटी और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
यह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क युवाओं को आधुनिक तकनीकी संसाधन और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने कौशल को विकसित कर सकेंगे और नए स्टार्टअप शुरू करने के अवसर प्राप्त करेंगे। यह परियोजना डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और गोरखपुर आईटी हब के रूप में विकसित हो सकेगा। इस पहल को देश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कड़ी बताया जा रहा है। गोरखपुर में STPI केंद्र का शुभारंभ क्षेत्र के युवाओं के लिए तकनीकी विकास और रोजगार के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा।
0 टिप्पणियाँ