दुःखद खबर : मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।

सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती, बेटे आनंद भोसले ने दी पुष्टि।
नई दिल्ली : भारतीय संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की है। आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और संगीत जगत में एक अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ