“गांव चलो अभियान” में भाजपा की सक्रियता, खजूरी गांव में जनजागरण अभियान तेज।

घर-घर पहुंचकर योजनाओं की दी जानकारी, लोगों को किया जागरूक।
जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी।
संवाददाता - राकेश गौतम 
आजमगढ़। जनपद के मेहनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजूरी दलित बस्ती में स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो अभियान” के तहत जनसेवा और जनजागरण का व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव के हर घर तक पहुंचकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। सुबह से ही गांव में उत्साहपूर्ण माहौल रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पत्रक वितरित किए और आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन तथा स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान को मजबूती मिली और कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, महामंत्री दिलीप सिंह, सुशील सिंह, जीत बहादुर सिंह, विकास सरोज, अंजनी सिंह, उदय प्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अभियान के जरिए भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पहुंच और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ