सपा कार्यालय में व्यक्तित्व-कृतित्व पर होगी विशेष चर्चा।
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। जनपद में महान चिंतक व साहित्यकार राहुल संस्कृत्यायन की जयंती की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेहरू हाल के सामने स्थित उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को धोकर परिसर को स्वच्छ किया और जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम की तैयारी की।
इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि राहुल सांकृत्यायन एक महान विद्वान, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपने जीवन में ढोंग, पाखंड और कर्मकांड का विरोध किया। वे गौतम बुड्ढा के विचारों से प्रभावित थे और उन्होंने पूरी दुनिया का भ्रमण कर समाज को जागरूक करने का काम किया। उनकी प्रसिद्ध कृतियों में “भागो नहीं दुनिया को बदलो”, “वोल्गा से गंगा” और “तुम्हारे धर्म की क्षय हो” जैसी पुस्तकें शामिल हैं, जो आज भी व्यापक रूप से पढ़ी जाती हैं। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुमार यादव, मनोज यादव, बाबा साहब वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम, छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ