आजमगढ़ : बनकट गांव को मिला नया प्रधान, इंद्रेश कुमार सर्वसम्मति से चुने गए।

ग्राम प्रधान कोमल यादव के निधन के बाद रिक्त था पद।
बैठक में पंचायत सदस्यों की सहमति से हुआ चयन, ग्रामीणों में खुशी।
संवाददाता - अबुल कैश 
आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद तहसील सभागार में बुधवार सुबह करीब 11 बजे उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बनकट ग्राम पंचायत के रिक्त प्रधान पद को भरने पर निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि ग्राम प्रधान कोमल यादव के 15 जनवरी को निधन के बाद यह पद खाली हो गया था। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में विचार-विमर्श के बाद इंद्रेश कुमार को सर्वसम्मति से नया ग्राम प्रधान चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही ग्रामीणों और सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई और फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाइयां दी गईं।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत तहबरपुर, ग्राम विकास अधिकारी बनकट सहित पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवचयनित प्रधान को गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और सभी के सहयोग से कार्य करने की सलाह दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ