आजमगढ़ में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर विशेष स्वच्छता अभियान तेज।

सराय मनराज गांव में नालियों की सफाई और कचरा हटाने का अभियान।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद भर में चल रही व्यापक पहल।
आजमगढ़। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी के ग्राम पंचायत सराय मनराज सहित सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। आज मनराज गांव में नालियों की सफाई, कचरा हटाने और झाड़ू लगाने का कार्य किया गया, जिससे गांव को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मौजूदा समय में फैल रहे विभिन्न रोगों पर नियंत्रण पाना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। सफाई कार्य में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, नर्मदा गौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है और इसे अपनाकर ही बीमारियों से बचाव संभव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ