BREKING : चुनाव ड्यूटी के दौरान बड़ा विवाद: CEC से बहस के बाद IAS अनुराग यादव हटाए गए।

तीखी नोकझोंक के बाद कार्रवाई, “प्रोफेशनल इनकम्पिटेंस” के आधार पर लिया गया फैसला
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनावी प्रक्रिया के बीच एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग यादव को पश्चिम बंगाल में चुनाव पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) के पद से हटा दिया गया। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब उनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ तीखी बहस हो गई। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव से जुड़े एक मुद्दे पर जवाब-तलब के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन जवाब संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल ड्यूटी से हटने के निर्देश दिए। “आप ऐसे बात नहीं कर सकते” जैसे शब्दों के साथ शुरू हुई बहस धीरे-धीरे गंभीर टकराव में बदल गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद चुनाव आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और अनुराग यादव को “प्रोफेशनल इनकम्पिटेंस” के आधार पर उनके पद से हटा दिया। इस फैसले के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव जैसे संवेदनशील समय में इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक अनुशासन और कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं। अब इस मामले को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ