आवासीय नक्शों पर लगी रोक हटाने की मांग, एडीए की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

छह सूत्री मांगों को लेकर इंजीनियर्स-आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।
आजमगढ़। जनपद में प्रोफेशनल इंजीनियर्स एण्ड आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सोनकर के नेतृत्व में गुरुवार को जनहित से जुड़े छह सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। संगठन ने आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आवासीय नक्शों पर लगाई गई रोक को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे न केवल आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि सरकारी राजस्व में वृद्धि होगी और अवैध निर्माण पर भी अंकुश लगेगा। संगठन ने अवर अभियंता (मैकेनिकल) के स्थान पर सिविल अवर अभियंता की नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को हटाकर स्थायी व योग्य अधिकारियों की तैनाती तथा विभागीय पोर्टल में हुए बदलाव के बाद पंजीकृत इंजीनियरों और आर्किटेक्ट्स को प्रशिक्षण देने की मांग भी उठाई। साथ ही सुपरवाइजर के लाइसेंस के अनुसार 100 से 200 वर्ग मीटर तक नक्शा स्वीकृति की सुविधा लागू करने पर जोर दिया गया।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इन मांगों को पूरा करने से विभाग में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी। इस दौरान सुनील यादव सहित कई इंजीनियर और पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ