महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 133वीं जयंती पर सपा ने किया माल्यार्पण, विचारों को किया याद।

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि, गोष्ठी में उनके जीवन और विचारों पर हुई चर्चा।
आजमगढ़। जनपद में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 133वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि राहुल सांकृत्यायन का जन्म 9 अप्रैल 1893 को कनैला गांव में हुआ था और उन्होंने बनारस में वैदिक शास्त्र का अध्ययन किया। वे स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से शामिल रहे और किसानों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई, जिसके चलते कई बार जेल भी गए। उन्होंने तिब्बत, श्रीलंका, चीन और रूस की यात्राएं कर वहां की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का अध्ययन किया तथा 100 से अधिक ग्रंथों की रचना की।
उन्होंने बताया कि राहुल सांकृत्यायन 36 भाषाओं के ज्ञाता थे और गौतम बुद्ध के विचारों से प्रभावित रहे, वहीं बाद में मार्क्स और लेनिन के सिद्धांतों से प्रभावित होकर वैज्ञानिक समाजवाद के समर्थक बने। उनके विचार आज भी सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर अजीत कुमार राव, मनोज यादव, पप्पू कुमार यादव, दुर्गेश यादव, आनंद यादव, संतोष कुमार गौतम, सुधीर राय, राम बुझारत यादव, वीरू यादव, द्रौपदी पांडेय, किरण श्रीवास्तव, सिकंदर यादव, शिवम गोड़ मेहरा सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ