मिर्जापुर बीआरसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संगठन मजबूती और शिक्षिकाओं के हितों पर दिया गया जोर।
आजमगढ़। जनपद के मिर्जापुर स्थित बीआरसी सभागार में 8 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की उपस्थिति में ब्लॉक मिर्जापुर के पदाधिकारियों को प्राधिकार पत्र वितरित किए गए और उन्हें पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी शाहिदा खान सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ज़किया परवीन, जिला मंत्री नीलम गुप्ता, कुसुम यादव और रिजवाना खातून की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं ब्लॉक अध्यक्ष कौमुदी त्रिपाठी, महामंत्री ज्योति रावत समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक शिक्षिकाओं को जोड़ने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। मुख्य अतिथि शाहिदा खान ने महिला शिक्षक संघ के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं जिलाध्यक्ष ज़किया परवीन ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और शिक्षिकाओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ