तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 6 की मौत, कई घायल।
उत्तर प्रदेश। हापुड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरी बारात को मातम में बदल दिया। गाजियाबाद के डासना से लौट रही बारातियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बस के ऊपर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दूल्हे के पिता भी शामिल बताए जा रहे हैं, जबकि करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और शादी का जश्न पलभर में शोक में बदल गया। हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ