अंबेडकर जयंती से पहले आजमगढ़ में विशेष स्वच्छता अभियान तेज।

एकरामपुर में सड़क किनारे सफाई, घास कटाई व दवा छिड़काव अभियान।
आजमगढ़। जनपद में अंबेडकर जयंती को लेकर जहां-जहां कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, वहां विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी सहित सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई का व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत एकरामपुर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देशन में जयंती स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्य किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर घास की कटाई, झाड़ू लगाना, कचरा हटाना और दवा का छिड़काव किया गया, ताकि बढ़ते रोगों के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। सफाई कार्य में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि स्वच्छता को अपनाकर ही बीमारियों से बचाव संभव है और सभी नागरिकों को इसमें सहयोग करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ