आजमगढ़: बहादुरपुर में स्व. मोती विश्वकर्मा की तेरहवीं सम्पन्न, पत्रकार संगठन ने दी श्रद्धांजलि।

समाजसेवा और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे स्व. मोती विश्वकर्मा, पदाधिकारियों ने जताया शोक।
संवाददाता: दीपक भारती
आजमगढ़। जनपद के लालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव में स्वर्गीय मोती विश्वकर्मा की तेरहवीं एवं ब्रह्मभोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्व. मोती विश्वकर्मा, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला सचिव विजय विश्वकर्मा के पिता थे, जिनका 30 मार्च 2026 को गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की जिला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे और स्व. मोती विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संवेदना व्यक्त की। बताया गया कि स्व. मोती विश्वकर्मा अपने मिलनसार स्वभाव और समाज सेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। किसी भी व्यक्ति को परेशानी होने पर वे मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे।
इस अवसर पर संगठन के जिला संरक्षक श्रवण कुमार, जिलाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में विजय विश्वकर्मा और उनके परिवार के साथ खड़ा है।
कार्यक्रम में कई पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ