काशीपुर में बीएसपी का विशाल प्रदर्शन, आदित्य बिरला रिफाइनरी के खिलाफ उठी आवाज।

 5 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार विरोध।
ओडिशा : रायगड़ा जिले के काशीपुर ब्लॉक स्थित कांशीरागुड़ा में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की ओर से आदित्य बिरला रिफाइनरी के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में स्थानीय समस्याओं को लेकर 18 सूत्रीय मांगें प्रशासन और कंपनी के सामने रखी गईं। आंदोलन में 5,000 से अधिक लोगों की भागीदारी रही, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपने अधिकारों और क्षेत्र के विकास को लेकर एकजुटता और मजबूत संकल्प का प्रदर्शन किया।
बीएसपी नेताओं ने स्पष्ट कहा कि पार्टी जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। इस आंदोलन ने क्षेत्र में विकास, रोजगार और स्थानीय हितों से जुड़े मुद्दों को एक बार फिर प्रमुखता से सामने ला दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ