रानी की सराय आजमगढ़ क्षेत्र की पीड़िता ने दी तहरीर, आरोपी पर 10 लाख की मांग और वीडियो वायरल करने का आरोप।
संवाददाता -अबुल कैश
आजमगढ़ : जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार ग्राम ककरहटा निवासी नवाज के साथ उसका करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक विवाह का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा, लेकिन जब भी शादी की बात आई, वह टालता रहा। पीड़िता ने बताया कि परिजनों ने उसकी शादी अन्यत्र कर दी, जिसके बाद आरोपी ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि रुपये न देने पर आरोपी ने वीडियो उसके पति को भेज दिया, जिससे उसका वैवाहिक जीवन टूट गया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और मानसिक तनाव में होने की बात कही है।
0 टिप्पणियाँ