निज़ामबाद में एसडीएम चंद्रप्रकाश सिंह की कार्यशैली की हो रही सराहना।
संवाददाता -अबुल कैश 
आजमगढ़ : निज़ामबाद  तहसील में उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वह सुबह से देर रात तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार एसडीएम के सरल स्वभाव और मधुर व्यवहार के कारण जनता का विश्वास लगातार बढ़ा है। पहले जहां तहसील में असंतोष का माहौल था, वहीं अब कर्मचारी, अधिवक्ता और आम जनता उनके कार्यों की सराहना कर रही है। लोगों का कहना है कि बिना किसी बाधा के वे अपनी समस्या सीधे एसडीएम तक पहुंचा सकते हैं और त्वरित समाधान भी मिल रहा है, जिससे प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ