आजमगढ़ : ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन।

पंचायत चुनाव टलने की स्थिति में विकास कार्य प्रभावित होने की जताई चिंता।
आजमगढ़। जनपद में ग्राम प्रधानों ने पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई है। जियालाल यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि 26 मई 2026 को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, और यदि समय पर चुनाव नहीं होते हैं तो गांवों में विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
संगठन ने मांग की है कि ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए, ताकि विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे और आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही यह भी कहा गया कि गांवों में प्रशासक नियुक्त किए जाने से योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने सरकार से जनहित में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है, जिससे गांवों का विकास कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ