ग्राम पंचायतों में सफाई, जागरूकता और दवाओं का छिड़काव; लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील।
आजमगढ़। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पल्हनी विकासखंड के ग्राम पंचायत एकरामपुर में ग्राम प्रधान की देखरेख में नालियों की सफाई, कचरा हटाने, झाड़ू लगाने और चुना का छिड़काव किया गया। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लोगों को अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया, ताकि विभिन्न बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया गया। सफाई कर्मियों ने कहा कि “हम लोगों ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” के संदेश के साथ पूरे जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे और स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
0 टिप्पणियाँ