मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी को लेकर विरोध, माफी की उठी मांग।
संवाददाता - धीरज वर्मा
आजमगढ़। जनपद में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए हिमानता बिस्वा शर्मा का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इस बयान की कड़ी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की अमर्यादित भाषा का राजनीति में कोई स्थान नहीं है और एक वरिष्ठ दलित नेता के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी पूरे समाज का अपमान है। उन्होंने हिमंता बिस्वा सरमा से तत्काल देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।
पुतला दहन कार्यक्रम में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, नजम शमीम, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, मुन्नू यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्णमासी प्रजापति, दिनेश यादव, अजीत राय, गोपाल कृष्ण राय, शाहज़ादे मिंटू, विवेक राय, प्रदीप यादव, शीला भारती, बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।
0 टिप्पणियाँ