विद्यालय परिसर में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, प्रबंधक व शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं।
संवाददाता - रमेश यादव
अनवरगंज/ आजमगढ़। बाबा भैरवनाथ इंटर कॉलेज के प्रांगण में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हालिया परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक आलोक, उपाध्यक्ष हेमंत, रमाकर पाण्डेय सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को आगे भी मेहनत करने और जीवन में उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह का समापन सभी छात्रों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के साथ हुआ।
0 टिप्पणियाँ