आजमगढ़ में गर्भवती महिला का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस।

जीयनपुर क्षेत्र की घटना, चार माह की गर्भवती थी महिला; पोस्टमार्टम के बाद खुलेंगे कारण।
आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 24 वर्षीय सोना देवी के रूप में हुई है, जो चार माह की गर्भवती बताई जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ किराये के मकान में रह रही थी। रविवार की शाम जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटकता मिला, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।
परिजनों के मुताबिक, हाल के दिनों में किसी प्रकार के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ