आजमगढ़ में सपा की बैठक: 2027 चुनाव के लिए संगठन मजबूती पर फोकस।

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होने का किया आह्वान।
आजमगढ़ : जनपद स्थित सपा कार्यालय पर मासिक बैठक जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2027 चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
नेताओं ने भाजपा पर सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जनता के बीच जाकर मुद्दों को उठाने की बात कही। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने गांव-गांव जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
इस दौरान कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन विस्तार व चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ