सवा सात लाख का चोरी का सामान बरामद।
आजमगढ़ : जनपद के थाना बरदह पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग सवा सात लाख रुपये का चोरी गया सामान बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 सोलर प्लेट, डिजिटल बोर्ड, LED टीवी, CPU, बैटरी, गैस सिलेंडर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार ग्राम असवनिया स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 18 मई की रात चोरी की घटना हुई थी। चोर विद्यालयों के ताले तोड़कर छत पर लगे सोलर प्लेट, डिजिटल बोर्ड और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। मामले में थाना बरदह पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई थी।
26 मई को पुलिस चेकिंग के दौरान पारा मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर एक टाटा मैजिक वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन सवार आरोपी भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों अभियुक्तों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आदित्य सिंह, विपिन सिंह, राहुल राजभर, संदीप सरोज और रवि राव शामिल हैं। वहीं राहुल राजभर के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और थाना तरवा क्षेत्र के एक विद्यालय से चोरी किए गए 2000 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन को भी सीज कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ