बड़ी खबर: रानीपुर गोलीकांड में निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी से मिले सपा नेता।

घायल युवक को प्रताड़ित करने और असली आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप।
आजमगढ़ : जनपद में रानीपुर गोलीकांड को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिला। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और विधायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने आरोप लगाया कि मुबारकपुर थाना पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में वास्तविक आरोपियों को बचाने और घायल उमाशंकर यादव उर्फ पिंटू यादव को ही आरोपी बनाने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने बताया कि 20 मई 2026 को रानीपुर गांव में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दलित युवक सुशील कुमार की मौत हो गई थी जबकि पिंटू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सपा नेताओं का दावा है कि घायल युवक ने खुद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस लगातार उसे हिरासत में लेकर पूछताछ और प्रताड़ित कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और घायल युवक का उत्पीड़न बंद करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ