आजमगढ़ : जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ 6 वर्षों तक दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने 16 मई 2026 को थाना मेहनगर में तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन के ससुराल आने-जाने के दौरान बहन के देवर प्रशांत कुमार से बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए।
पीड़िता के अनुसार जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाकर वायरल कर दिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मु0अ0सं0 167/26 के तहत धारा 69 BNS और 67A IT एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी प्रशांत कुमार को मेहनगर चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
0 टिप्पणियाँ