बड़ी खबर : आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम।

पुणे में आयोजित चौथी कूडो नेशनल चैंपियनशिप 2026 में जीते कई पदक, गृह जनपद पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।
आजमगढ़, उत्तर प्रदेश। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 4वीं कूडो नेशनल चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का गृह जनपद लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के सम्मान में खेल प्रेमियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं और तालियों के साथ अभिनंदन किया।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पार्थ जी बर्नवाल, सान्वी चतुर्वेदी, प्रियंशु गोंड, सृजा चौबे और आराध्या यादव ने जिले का नाम रोशन किया। वहीं रजत पदक विजेता तेजस राय, तान्या और प्रगति साहू की उपलब्धि पर भी लोगों ने गर्व जताया।
16 से 22 मई 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। स्वागत समारोह में वक्ताओं ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ