बड़ी खबर : मिशन 2027 की तैयारी में जुटी बसपा, यूपी की राजनीती गर्म।

संगठन मजबूती, जनाधार विस्तार और प्रत्याशियों के चयन पर हुई गहन चर्चा।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने 24 मई को उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की विशेष बैठक को संबोधित किया। बैठक में पार्टी संगठन की जमीनी और आर्थिक मजबूती, सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में पिछले दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट ली गई और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के चयन और संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में युवा चेहरों की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी मंथन किया गया। बसपा सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और मिशन 2027 को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ