व्हीलचेयर वितरण, मेडिकल कैंप और ट्रांसजेंडर समाज के अधिकारों को लेकर संगठन ने शुरू की नई मुहिम।
कानपुर। जवाहर नगर स्थित भारतीय रक्षक पार्टी कार्यालय में रविवार को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गौरव शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला तथा राष्ट्रीय महामंत्री धीरज मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को मनोनयन पत्र प्रदान कर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर संगठन द्वारा जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकल्प भी लिए गए।
पार्टी पदाधिकारियों ने जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क व्हीलचेयर वितरण अभियान चलाने, बड़े स्तर पर मेडिकल कैंप आयोजित करने तथा ट्रांसजेंडर समाज को समानता और सम्मान का अधिकार दिलाने के लिए विशेष मुहिम शुरू करने की घोषणा की।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने के लिए संगठन लगातार सामाजिक कार्य करता रहेगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि समाज सेवा और मानवता की भावना ही संगठन की प्राथमिकता है।
इस दौरान धर्म प्रसार जन कल्याण समिति और वुमन एंपावरमेंट वेलफेयर सोसायटी जैसी सामाजिक संस्थाओं ने भी भारतीय रक्षक पार्टी के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया।