आजमगढ़ : सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, नवदंपत्तियों को मिला आशीर्वाद।

सरकारी योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा सहारा, सामाजिक समरसता को बढ़ावा।
संवाददाता -धीरज वर्मा 
आजमगढ़ : श्रम विभाग की ओर से संचालित सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रांतीय परिषद सदस्य हरिकेश राजभर और अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष पासवान विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए अतिथियों ने उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए बेहद सहायक साबित हो रही है, जिससे उन्हें सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने का अवसर मिल रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही, जिन्होंने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ