आजमगढ़ : महिला का शव मिलने से सनसनी,एएसपी सिटी की तत्परता से जांच शुरू.............

संवाददाता -अबुल कैश 
निज़ामबाद/आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनहटा, रानीपुर में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कराई। उनके कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देरी किए घटनास्थल को सुरक्षित किया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी तहरीर के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ