आजमगढ़ : निजामाबाद थाने को मिले नए थानाध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार।

कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए संकेत, अपराधियों पर सख्ती का ऐलान।
संवाददाता - अबुल कैश 
निज़ामबाद/आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में नवागत थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट संकेत दिए। थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ बैठक कर गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही आम जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की भी बात कही। हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों की सूची अपडेट कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि राकेश कुमार सिंह मूल रूप से फतेहपुर के निवासी हैं और इससे पहले करीब छह माह तक सिधारी थाने में थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। उनके आगमन से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ